जौनपुर, अप्रैल 13 -- जफराबाद। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने साथ लोगों के ऊपर उसकी फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। मामला काफी चर्चा में है। पुलिस ने मामले में युवती की तहरीर पर रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त गांव की युवती ने आरोप लगाया है कि बदलापुर थाना क्षेत्र के कटहरी अभयपुर निवासी विनोद चौहान, नेहा चौहान, खुशबू, महेंद्र चौहान और रोहित चौहान सहित सात लोगों ने विभिन्न अज्ञात नंबरों का प्रयोग कर उसकी फर्जी आईडी बनाया। और उस पर अश्लील फोटो और भद्दी टिप्पणियां लिखकर वीडियो इंस्टाग्राम और इंटरनेट पर वायरल कर दिए। यह लोग युवती को धमकी भी देते रहते हैं। पुलिस ने मामले में बदलापुर क्षेत्र के कटहरी अभयपुर निवासी विनोद चौहान, रोहित चौहान, महेंद्र चौहान, नेहा चौहान समेत सात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.