बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- अश्लील फिल्म दिखा बच्चियों से गंदी हरकत करने वाले शिक्षक को 20 साल की सजा 50 हजार का जुर्माना, दोनों पीड़ितों को दो - दो लाख रुपया मुआवजा देने का आदेश केस दर्ज होने के साढ़े तीन साल में पोक्सो एक्ट के विशेष कोर्ट ने सुनायी सजा फोटो 25 शेखपुरा 01 - सजा सुनाये जाने के कारण आरोपी को जेल ले जाती पुलिस। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोबाइल फोन पर अश्लील(ब्लू) फिल्म दिखाकर दो नाबालिग बहनों के साथ गंदी हरकत करने वाले टयूटर (शिक्षक) को कोर्ट ने 20 साल कारावास और 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। सजा सुनाये जाने के बाद शहर के महारानीपुरम के आरोपी गौतम केशरी को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कुमार अविनाश द्वारा वुधवार को खचाखच भरी अदालत में सजा सुनाई गई है। पोक्सो कोर्ट के विशेष ल...