हापुड़, जनवरी 13 -- धौलाना। थाना कपूरपुर पुलिस ने महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि सोमवार को एंटी रोमियो टीम वैष्णों धाम मंदिर पर गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि सालेपुर कोटला की ओर जाने वाले रास्ते पर दो मनचले आने जाने वाली महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील फब्तियां कस रहे है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची तो दोनों मनचले पुलिस को देखकर भागने लगे। घेरा बंदी करके दोनों मनचलों को गिरफ्तार किया और थाना लेकर आ गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी गांव डहाना निवासी विशाल राणा और गांव सिरोधन निवासी नौशाद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.