हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र भ्रमण के दौरान टीम ने आरोपी रामजी उर्फ आशाराम निवासी ग्राम भूल भुलिया मजरा भूरा टीकुर को पकड़ा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी शामिल रहे। अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...