सहारनपुर, मार्च 8 -- नागल। आती जाती युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने पर थाना पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता युवती शुक्रवार शाम अपनी छोटी बहन के साथ घरेलू सामान की खरीददारी को बाजार जा रही थी। रास्ते में तीन युवक उन पर अश्लील फब्तियां कसते हुए गलत इशारे करने लगे। विरोध करने पर तीनों भाग खड़े हुए।थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने बताया कि युवती की तहरीर पर बसेड़ा निवासी सलमान व दो अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.