अश्लील तस्वीरें भेज 1.50 लाख की रंगदारी में नगर परिषद कर्मी पर केस
पटना, सितम्बर 2 -- मोकामा नगर परिषद के एक कर्मचारी पर महिला को व्हाट्सएप के जरिये अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर 1.50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि रुपये नहीं देने पर आरोपित ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में महिला ने बताया है कि आरोपित कर्मचारी ने उसके मोबाइल पर कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। पीड़िता के अनुसार, तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील रूप दिया गया है। इसके बाद आरोपित ने तस्वीरों को सार्वजनिक नहीं करने के बदले 1.50 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपित ने उसके एक परिचित के मोबाइल पर भी आपत्तिजनक तस्वीरें और संदेश भेजे। इसके बाद मैसेजर और फोन कॉल के जरिये उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.