अंबेडकर नगर, अप्रैल 22 -- दुलहूपुर, संवाददाता। खेत जा रही युवती पर अश्लील टिप्पणी करने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मालीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री जब भी खेत की तरफ जाती है तो सूरज चौहान पुत्र सुरेश चौहान निवासी खड़वा सैदपुर भितरी थाना मालीपुर उस पर अश्लील टिप्पणी करता है। मंगलवार की सुबह युवती खेत की ओर जा रही थी, तभी आरोपी ने फिर से अश्लील टिप्पणी की। घटना से युवती और परिजन आहत व परेशान हैं। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- अश्लील टिप्पणी में युवक पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- अश्लील टिप्पणी में युवक पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.