चंदौली, अप्रैल 8 -- सकलडीहा। मिशन शक्ति को लेकर पुलिस विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को सकलडीहा पुलिस टीम ने महिलाओं बालिकाओं को देखकर अश्लील गाना गाने व फब्तियां कसने वाले शोहदे को गिरफ्तार करके विभिन्न धारा के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार निषाद, एसआई कौशलेश कुमार मिश्रा और शुभम पांडेय शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.