अश्लील गीत बजाने के विरोध पर युवक की पीट-पीटकर हत्या
समस्तीपुर, जून 26 -- मोरवा। जिले के हलई थाना क्षेत्र के वार्ड 9 में गुरुवार शाम ब्रह्म काली पूजन के दौरान डीजे पर अश्लील भोजपुरी गीत बजाने का विरोध करने पर युवक विजय कुमार (22 वर्ष) की पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। विजय गांव के गोपाल पंडित का पुत्र था। वह राजस्थान की निजी कंपनी में काम करता था और करीब एक महीने पहले ही तीन साल बाद गांव लौटा था। वारदात के बाद से गांव में दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को गांव के ही सागर राय के पुत्र सन्नी कुमार की शादी थी। बारात प्रस्थान से पहले डीजे के साथ ब्रह्म काली पूजन के लिए लोग काली मंदिर पहुंचे थे, जिसके पास ही विजय का घर है। मृतक के चचेरे भाई उमेश पंडित ने बताया कि पूजन के दौरान डीजे पर बेहद अश्लील भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.