अश्लील गाने के विरुद्ध नाई समाज ने की थाने में शिकायत
धनबाद, सितम्बर 27 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। अश्लील गाने के खिलाफ नाई समाज ने बिहार के एक यूट्यूबर के खिलाफ धनबाद थाने में शिकायत की है। पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि बिहार के वैशाली जिले के रहनेवाले यूट्यूबर गणेश लाजवाब यादव ने अपने चैनल पर एक अश्लील गाना पोस्ट किया है, जिससे कि नाई समाज आक्रोशित है। यह गाना काफी आपत्तिजनक है। नाई समाज के मान-सम्मान एवं अस्तित्व पर कुठाराघात है। धनबाद नाई समाज संघ के जिलाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि उस गायक पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, और उसका यूट्यूब चैनल को तत्काल बंद किया जाए। मांग की गई कि चैनल संचालक के साथ-साथ-साथ गाना गाने वाले व इस कृत्य में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- Latehar News: कथित आपत्तिजनक गीत को लेकर नाई समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.