सीतामढ़ी, जून 6 -- रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के रायपुर माधौल गांव में शुक्रवार की दोपहर में ऑटो में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में देर रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान रायपुर मधौल वार्ड दो निवासी गणेश राय के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार के रूप में की गयी। आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही देर रात रुन्नीसैदपुर थाने की पुलिस निजी अस्पताल में पहुंचकर जख्मी और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी को घटना में प्रयुक्त पेन पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

घटना का विवरण इधर, घटना के संबंध में जख्मी के पिता के...