सासाराम, जनवरी 22 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ रविरंजन के नेतृत्व में हुई। कहा कि पूजा के दौरान व जुलूस में डीजे बजाने वालों पर कड़ी कारवाई की जाएगी। कहा पंडाल में विद्युत तार कहीं से भी कटा छटा नहीं होनी चाहिए। सीओ निधि ज्योत्स्ना ने बतायी कि पूजा के दौरान सभी कमेटी को लाइसेंस अनिवार्य है। अश्लील गाना बजने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...