सुल्तानपुर, अप्रैल 3 -- भदैया। देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहरामऊ गांव में मंदिर के पास खड़े होकर महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गुनगुनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसकी यह हरकत लोगों को नागवार गुजरी और मामला सीधे पुलिस तक पहुंच गया। बताया जाता है कि युवक मंदिर के पास खड़ा होकर राहगीर महिलाओं पर अशोभनीय अंदाज में गाना गुनगुना रहा था। पहले तो लोगों ने नजरअंदाज किया, लेकिन जब हरकत नहीं रुकी तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुंदरम पुत्र सीताराम निवासी नारायणपुर, नगर कोतवाली के रूप में हुई। आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में उप निरीक्षक अभिनव शंकर शुक्ला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिं...