बलरामपुर, अप्रैल 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। युवती को अश्लील कमेंट से मना करने पर मनबढ़ों ने जान से मारने की धमकी दी। देहात कोतवाली में युवती की मां की तहरीर पर आरोपी व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि एक युवक मेरी बेटी को छेड़छाड़ व अश्लील कमेंट करता है। बेटी का आपत्तिजनक फोटो एडिट कर बना लिया। मोबाइल पर बार-बार फोटो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी के घर वालों से जब शिकायत की तो रात करीब 12 बजे घर पर चढ़कर गाली-गलौज किया और बेटी को जान से मारने की धमकी दी। 1076 पर फोन किया तो पुलिस आई और आरोपी भाग गए। सुबह सोशल मीडिया पर एडिट फोटो वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.