मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- मुरादाबाद। खिदमते जिंदगी फाउंडेशन ने सोमवार को यूट्यूबर महक व परी, उस्मान भारती और अजीजा के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों का आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट बनाकर समाज में गंदगी और अश्लीलता फैला रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि अश्लील वीडियो और कंटेंट बनाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनके सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराए जाएं ताकि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लग सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.