गोरखपुर, मार्च 3 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से अश्लील इशारा करने से मना करने की बात को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति मुंबई में मजदूरी करते हैं। गांव का सिकंदर प्रायः उसके साथ अश्लील हरकत करता है, लोक लाज के भय से वह शिकायत नहीं करती थी। 28 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह एक बार फिर दरवाजे पर आकर अश्लील इशारा करने लगा। विरोध करने पर मारने पीटने लगा। आरोपित ने उसके कपड़े तक फाड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.