अश्लीलता में पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। कमासिन थाने में महिलाओं से अश्लीलता करने और धमकाने के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का आरोप है कि दबंग कभी भी उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। कमासिन निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दरवाजे पर स्थित कुएं में आकर आरोपी बैठते हैं। इसी दौरान उसके व बेटियों के साथ अश्लीलता करते हैं और गालियां देते हैं। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। घर में उलाहना दिया तो घर आकर धमकाया। इस पर पुलिस ने कमासिन निवासी प्रशांत, उसके पिता धर्मेंद्र कुमार व अभिषेक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.