नई दिल्ली, जुलाई 22 -- आमिर खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अश्नीर ग्रोवर पर बनने जा रही बायोपिक से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने ये फैसला डायरेक्टर राहुल मोदी से क्रिएटिव डिफ्रेंस होने की वजह से लिया है। इस फिल्म के लिए फीमेल लीड में श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया है।अश्नीर ग्रोवर पर बायोपिक बनने का हुआ था ऐलान इस साल की शुरुआत में खबर आई थी बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर बायोपिक बनेगी जिसमें लीड में आमिर खान नजर आएंगे। फिल्म को राहुल मोदी डायरेक्ट करने वाले हैं और लीड एक्ट्रेस के तौर पर श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया है। हालांकि, इस खबर पर आमिर खान या राहुल मोदी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। आमिर खान ने क्यों फिल्म से पीछे अपने कदम? इन खबरों के दावों के बीच अब खबर है कि आमिर खान ने फिल्म से क...