मेरठ, अप्रैल 4 -- परतापुर क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर शुगर मिल के सामने शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों के मसीहा एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और उनके पौत्र जयंत चौधरी पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। संटू गून, पुनीत, प्रशांत, चौधरी रणवीर गेझा, सोनू गेझा, संजय पछगांव, विशाल चौधरी, नरेंद्र ठेकेदार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...