सहारनपुर, मई 1 -- बेहट। गोकशी होने पर कोतवाली तैनात एक एसआई द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी से हिंदू संगठनों में रोष है। एसआई के खिलाफ कार्रवाई न होने से शुक्रवार को बजरंगदल कार्यकर्ताओं का सब्र का बांध टूट गया। सैंकड़ो लोग नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। धरनारत लोगों के बीच पहुंची सीओ प्रीति यादव ने दो दिन का समय लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है यदि दो दिन में एसआई के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। करीब पांच दिन पूर्व गो-तस्करों ने गांव रतनपुरा निवासी राहुल कश्यप की गाय चोरी कर पास के गांव टोली के जंगली में काट कर अवशेषों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन सूचना...