मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- नगर पालिका द्वारा सुजडू चुंगी पर स्वाधीनता चौक से राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को असंवैधानिक तरीके से हटाए जाने के विरोध में सम्राट अशोक स्तंभ पुन: निर्माण संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर अधीनस्थ अधिकारी को सौंपा। समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी ने बताया कि इस स्तंभ की स्थापना तत्कालीन मंत्री बाबू हुकुम सिंह के सान्निध्य में हुई थी। आरोप है कि नगर पालिका ने सौंदर्यीकरण के नाम पर इसे हटा दिया, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी इसे पुन: स्थापित नहीं किया गया। इससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि राष्ट्रीय प्रतीक को अपमानित करना और तोड़फोड़ करना गंभीर अपराध है। समिति ने मांग की है कि अशोक स्तंभ को ससम्मान उसी स्थान पर पुन: स्थापित किया जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन छे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.