मेरठ, जनवरी 23 -- सरधना। गुरुवार को सरधना ब्लॉक में भूमि विकास बैंक सरधना के अध्यक्ष/प्रतिनिधि पद के लिए अशोक सिरोही निर्विरोध चुने गए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें, कि भूमि विकास बैंक शाखा सरधना के अध्यक्ष/प्रतिनिधि पद के लिए गुरुवार को चुनाव हुआ। दो दिन पहले ही सरधना ब्लॉक में इसके लिए नामांकन किया था जिसमें झिटकरी गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिरोही ने नामांकन किया था। उनके सामने किसी भी प्रत्याशी ने फार्म नहीं भरा जिसके चलते उनका निर्विरोध चुने जाना तय था। गुरुवार को नामांकन पत्र की जांच के बाद चुनाव अधिकारी रवि सागर ने अशोक सिरोही को चेयरमैन घोषित किया। चुनाव अधिकारी ने अशोक सिरोही को प्रमाण पत्र सौंपते हुए बधाई दी। वहीं, अशोक सिरोही के अध्यक्ष चुने जाने पर समर्थकों ने जोरदार स्वा...