रामपुर, मार्च 12 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ता अशोक सिंह को शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नजीबाबाद जोन का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस जोन के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के कार्यों का समन्वय अब उनके नेतृत्व में किया जाएगा। इससे पूर्व अशोक सिंह मुरादाबाद और मेरठ जोन का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। नजीबाबाद जोन में रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, शामली, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत और मेरठ जनपद शामिल हैं। अब अशोक सिंह इन सभी जिलों में गायत्री परिवार के रचनात्मक, नैतिक और आध्यात्मिक अभियानों का समन्वय करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.