अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष पर सेवा आधारित कार्यक्रम होंगे
रांची, अक्टूबर 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रांत की ओर से अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष पर कई कार्यक्रम होंगे। इस क्रम में सेवा आधारित कार्यक्रम के साथ कार्य का विस्तार, वैदिक शिक्षा, गोरक्षा, धर्मांतरण पर रोक एवं मंदिर मुक्ति समेत अन्य कार्यों को विशेष गति दी जाएगी। विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत के अध्यक्ष चन्द्रकांत रायपत, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने गुरुवार को हिनू में पत्रकारों को यह जानकारी दी। प्रेसवार्ता में बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, प्रांत प्रचार प्रमुख प्रकाश रंजन, अमरनाथ ठाकुर, अनिल तिवारी आदि थे। बताया कि झारखंड में साल भर होने वाले कार्यक्रम की शुरूआत रांची में एचइसी के धुर्वा में सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.