प्रयागराज, नवम्बर 17 -- प्रयागराज। विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की पुण्यतिथि पर केसर भवन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें विहिप के पदाधिकारियों के साथ वेद विद्यार्थी मौजूद रहे। पाठ के बाद हवन हुआ और सिंहल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विहिप के केंद्रीय मंत्री अंबरीश सिंह ने सनातन धर्म व राष्ट्रहित में उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, लालमणि तिवारी, सुनील रघुवंशी, कमला मिश्र, विमल प्रकाश, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.