पलामू, सितम्बर 27 -- मेदिनीनगर। विश्व हिंदू परिषद पलामू जिला कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। अध्यक्षता पंकज जायसवाल ने जबकि संचालन जिला मंत्री अमित तिवारी ने किया। प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने बताया कि विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जन्मशताब्दी वर्ष का उद्घाटन नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। इस दौरान अशोक सिंघल के जीवन, विचार और समाज व राष्ट्र के प्रति योगदान पर गोष्ठियां, सभाएं, प्रदर्शनियां और सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- अशोक सिंघल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित अमित तिवा...