मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- औराई। बेदौल असली निवासी 37 वर्षीय अशोक राय हत्याकांड में पुलिस ने प्रेमिका पूजा देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को पूजा देवी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। बीते बुधवार को बेनीपुर रेलवे हॉल्ट के समीप अशोक राय का शव बरामद हुआ था। इस संबंध में अशोक की पत्नी नूतन देवी के बयान पर औराई थाना में केस दर्ज किया गया था। तीन अन्य आरोपित फरार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...