लखनऊ, अप्रैल 10 -- सिंधी समाज की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए व्यापारी अशोक मोतियानी और श्याम कृषनानी को सम्मानित किया गया। वीआईपी रोड आलमबाग स्थित शिव शांति आश्रम में संत साईं मोहनलाल ने दोनों समाजसेवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर आशीर्वाद दिया। इसके अलावा चेट्टी चंद मेला कमेटी के सतीश आडवानी समेत 15 पदाधिकारी भी अच्छे कार्य के लिए सम्मानित हुए। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भवनानी, हंसराज राजपाल, नितेश मध्यान, पुलकित राजपाल, विक्की दयलानी, राजू जसवानी, सतीश लखमानी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.