अशोक मंडल मौत मामले में एसआईटी करे: राजकुमार
गिरडीह, मई 31 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के राय तालाब रोड में अशोक मंडल की हुई संदिग्ध मौत मामले में भाकपा माले ने एसआईटी जांच की मांग की है। रविवार को पार्टी की राज्य कमेटी सदस्य सह राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने सरिया पहुंचकर मृतक अशोक के घर गए। साथ ही इनके पुत्र सह इंनौस सदस्य राहुल राज मंडल से पूरे मामले की जानकारी ली। बाद में पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस मौत मामले की जांच एसआईटी गठन कर की जाये। बताया कि इस मामले में एसडीपीओ धनंजय राम से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही सिविल सर्जन से भी निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए निवेदन किया गया है। यह भी पढ़ें- सरिया में आरवाइए नेता के पिता की संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव आगे कहा कि आरोपी पर मामला सिद्ध होने के बाद कार्रवाई में शिथिलता ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.