रांची, जून 7 -- रांची, संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में रविवार को अशोक नगर स्थित देवालय एवं चिंतन स्थल पहुंचे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। नितिन नवीन ने कहा कि अशोक नगर से उनका पुराना और आत्मीय जुड़ाव रहा है। यहां के लोगों का स्नेह और अपनापन उन्हें हमेशा आकर्षित करता है। देवालय एवं चिंतन स्थल के अध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ उनके वर्षों पुराने संबंध हैं, जिसके कारण अशोक नगर से उनका लगाव और भी गहरा है। जब मंदिर समिति के सदस्यों ने उन्हें बताया कि आने वाले समय में मंदिर प्रांगण में मां बगलामुखी मंदिर का निर्माण कराया जाएगा, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि इस निर्माण कार्य में उनकी ओर से भी पूर्ण सहयोग और योगदान रहेगा। कार्यक्रम के दौरान देवालय एवं चिंतन स्थल की...