अशोक नगर-सलेमपुर रोड की क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण की मांग
आगरा, मई 21 -- शहर के अशोक नगर-सलेमपुर मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण किए जाने की मांग की है। गुरुवार को अशोक नगर के रहने वाले प्रमोद कुमार ने बताया कि अशोक नगर-सलेमपुर मार्ग पर उनके घर की ओर जाने वाली गली पुलिया क्षतिग्रस्त है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने की वजह से वह गिर गए और चोटें आईं। जिसके बाद उन्होंने नगर पालिका से पुलिया निर्माण के लिए मांग की। गली के दबंग लोग पुलिया निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। प्रमोद कुमार, दुर्जन सिंह, अनिल कुमार, नरेश व मदन लाल आदि ने क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग प्रशासनिक अधिकारियों व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से की है। यह भी पढ़ें- भूमिया का पुल: पुलिया टूटने से जलभराव यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.