अशोक नगर देवालय परिसर में श्रीकृष्ण झूला उत्सव की धूम
रांची, जून 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। अशोक नगर स्थित देवालय परिसर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में रविवार को धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता स्वामी व्योमपाद प्रभु महाराज उपस्थित थे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक प्रवचन में पुरुषोत्तम मास के आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, निस्वार्थ सेवा और सदाचार का संदेश दिया। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंदिर प्रांगण को अत्यंत सुंदर और आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। स्वामी व्योमपाद प्रभु महाराज का अभिनंदन मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार और सचिव बीबी मिश्रा ने किया। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में अन्नपूर्णा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.