गढ़वा, मई 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रम्यभूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन द्वारा गढ़वा, पलामू और लातेहार जिला इकाई के विस्तार व संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर हूर मोड़ स्थित मंगलम होटल में बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष पूर्व मेजर बैजनाथ तिवारी ने की। उस दौरान रम्य भूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन का गढ़वा, पलामू और लातेहार में संगठन को विस्तार को लेकर चर्चा की गई। मौके पर तीनों जिले के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। उसमें गढ़वा जिले के लिए अशोक तिवारी अध्यक्ष, सीताराम पाल उपाध्यक्ष, आशीष कुमार पांडेय सचिव, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार ठाकुर को बनाया गया। वहीं पलामू के लिए भी संगठन का विस्तार किया गया। उसमें रविंद्र कुमार ठाकुर को अध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह को सचिव बनाया गया। यह भी पढ़ें- अबुआ संथाल समाज भारत दिश...