पटना, फरवरी 25 -- बिहार में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और राजद के नेता सुनील सिंह के बीच तीखी नोंकझोंक काफी चर्चा में रही। अब सुनील सिंह ने मंत्री अशोक चौधरी पर बिस्कोमान चुनाव में पैसे बांटने का सनसनीखेज आरोप लगा दिय है। यहां सबसे पहले आपको बता दें कि पिछले साल ही बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केंटिंग यूनियन (बिस्कोमान) को अपना अध्यक्ष मिला है। बिस्कोमान के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद सुनील सिंह की पत्नी वंदना सिंह की हार हुई थी और बीजेपी के नेता विशाल सिंह की जीत हुई थी। राजद एमएलसी सुनील सिंह ने मीडिया से बातचीत में हाल ही में कहा, 'इसी बात के कयास लग रहे थे और उन्होने खुद ही कह दिया है कि बिस्कोमान चुनाव में तीन आदमी को तोड़ने के लिए उन्होंने (अशोक चौधरी) 5-5 करोड़ रुपये अपने घर से दिए ...