बेगुसराय, मार्च 19 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्टेट बैंक पेंशनर एसोसिएशन की त्रैवार्षिक बैठक बुधवार को हर-हर महादेव चौक स्थित क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक विद्याभूषण रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। जिले के लगभग 50 पेंशनरों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक विद्याभूषण ने आश्वासन दिया कि बैंक से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी और व्यवस्थाओं को पहले से बेहतर बनाने का प्रयास होगा। मुख्य शाखा स्थित डिस्पेंसरी में दवाओं की मासिक सीमा बढ़ाने तथा पेंशनरों को बैंक परिसर में बैठने की उचित व्यवस्था देने का अनुरोध भी किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.