कौशाम्बी, मई 17 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, ब्लॉक नेवादा का द्विवर्षीय चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए मतदान कराया गया, जबकि संगठन मंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर पिछले 16 वर्षों से लगातार कार्य कर रहे अशोक कुमार ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए नौवीं बार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भैख प्रसाद को 36 मतों से पराजित किया। अशोक कुमार को 69 मत मिले, जबकि भैख प्रसाद को 33 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं महामंत्री पद के चुनाव में ऋषिकेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी अवधेश कुमार को 18 मतों से हराकर जीत हासिल की। ऋषिकेश कुमार को 58 मत मिले। इसके अलावा कंपन लाल को संगठन मंत्री और कैलाश चंद्र को कोषाध्यक्ष पद पर निर...