गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। मोहद्दीपुर निवासी अशोक कुमार कन्नौजिया को प्रशासनिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए 'सारस्वत सम्मान' प्राप्त हुआ है। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से 23 फरवरी को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के वैदिक ज्ञान केंद्र में हुए समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित और गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, विलासपुर के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने यह सम्मान दिया। अशोक वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व भारतीय वायुसेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में बतौर जनसंपर्क अधिकारी कार्य कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.