शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- हरदोई जनपद के पचदेवरा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के पास लिंक मार्ग पर मंगलवार सुबह हुई हत्या में नामजद मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। घटना में अल्हागंज के विकासनगर निवासी अशोक कुमार की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई कृष्णकुमार ने घटना के दिन ही पचदेवरा थाने में दामाद मनमोहन समेत दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। बता दें कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अशोक कुमार अपनी बहन अलका को साथ लेकर मान नगला गांव के पास स्थित रामताल मंदिर प्रसाद चढ़ाने जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.