वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ऊर्जा विभाग ने शुक्रवार को बिजली क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में नए निदेशकों की नियुक्त कर दी। इनमें अशोक कुमार सेठ को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) बनाया गया है। वह वर्तमान में उत्पादन निगम के मुख्य अभियंता हैं और शक्ति भवन में बैठते हैं। वहीं, संतोष कुमार साहू को निदेशक (वित्त) बनाया गया है। निदेशक वित्त का पद एक महीने जबकि निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन का पद पिछले तीन माह से रिक्त था। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार के पास कार्मिक एंव प्रशासन का चार्ज था। यह भी पढ़ें- मध्याचंल में तीन डायरेक्टर नियुक्त यह भी पढ़ें- शम्भू नाथ त्रिपाठी बने नये निदेशक तकनीकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.