फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- फरीदाबाद, सरसमल। अशोका-3 के कनिष्क रेसिडेंसी इलाके में पानी की आपूर्ति सुधारने की तैयारी शुरू हो गई है। नई जल पाइप लाइन बिछने से लोगों को नियमित और साफ पानी मिलेगा। पुरानी खराब लाइन को बदलकर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। नगर निगम ने इस काम के लिए करीब 4.82 लाख रुपये की लागत से निविदा जारी की है। इसके जरिए निर्माण कंपनी का चयन किया जाएगा, जो नई जल पाइप लाइन बिछाने और पुरानी पाइप लाइन को बदलने का काम करेगा। 22 अप्रैल के बाद काम शुरू करने की तैयारी है। यह काम करीब 95 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- सेक्टर-30 सामुदायिक केंद्र की मरम्मत होगी इलाके में कई जगह पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। नई लाइन लगने के बाद रिसाव की समस्या कम होगी और पानी का दबाव भी बेहतर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.