नई दिल्ली, मार्च 16 -- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर टिप्पणी किए जाने के मामले में अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ चल रहे केस को बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले को उन्होंने अदालत में चुनौती दी थी। आज इस केस में हरियाणा सरकार ने कहा कि हमने अली खान महमूदाबाद के खिलाफ केस चलाने की अनुमति नहीं दी है। सरकार की इस टिप्पणी के बाद कोर्ट ने कहा कि फिर तो चैप्टर क्लोज ही हो गया है। अब केस बंद कर सकते हैं। हरियाणा सरकार ने इस मामले में कहा कि हम एक बार के लिए उदारता दिखाते हैं। इसके साथ ही यह चेतावनी भी दी जाती है कि प्रोफेसर अली खान महम...