कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व सदर्न क्लब की ओर से चल रही प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में अशोका ज्योति ने स्काई क्लब को छह विकेट से हराया।श्याम नगर स्थित आरपीसीए क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में स्काई क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन बनाए। टीम की ओर से विश्वजीत सचान ने 32 रन, देवांश गुप्ता ने 31 रन, अनुरुद्ध सिंह ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में सुयश ने तीन व विवांशु ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी अशोका ज्योति ने 31.4 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से शिवम ठाकुर ने नाबाद 63 रन, राघव अवस्थी ने 33 रन, अश्वनी सचान ने 28 रन बनाए। शिवम ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...