कानपुर, अप्रैल 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व सदर्न क्लब की ओर से चल रही प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें ओलंपिक क्लब ने अशोका ज्योति को नौ विकेट से पराजित कर खिताब जीता।श्यामनगर ​स्थित आरपीसीए मैदान पर हुए फाइनल मैच में अशोका ज्योति की पूरी टीम 32 ओवर में 131 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से राघव अवस्थी ने 83 रन, प्रांशु गुप्ता ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में पुनीत पाल, अनिकेत कुमार, राज कटियार ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी ओलंपिक क्लब ने पुनीत पाल की नाबाद 83 रन की पारी व लक्ष्य यादव के 26 रन की बदौलत 21 ओवर में एक विकेट पर 134 रन बनाकर मैच जीता। यह भी पढ़ें- देवरिया स्टेडियम ने अगले दौर में किया प्रवेश गेंदबाजी में पारिजात दुबे को एक सफलता मि...