अशोकपुरम कॉलोनी में युवक ने लगाई फांसी
वाराणसी, अगस्त 6 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। अशोकपुरम कॉलोनी में बुधवार सुबह 35 वर्षीय दीपक तिवारी का शव उसके कमरे में रोशनदान से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उसने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में पांच अंक से ही असफल हो गया था। वहीं उसकी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से भी तनाव में था। सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के रिखपुर निवासी 35 वर्षीय दीपक का शिवपुर के अशोकपुरम कॉलोनी में भी दो मंजिला मकान है। वह परिवार के साथ मकान में रहता था। मंगलवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद दूसरे तल स्थित अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह 7 बजे जब उसकी मां मिर्जा तिवारी जगाने गईं तो दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर दीपक का शव रोशनदान से गमछे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.