पीलीभीत, जनवरी 11 -- पूरनपुर, संवाददाता। गन्ने के खेत के पास पशु का शिकार करने की घटना से ग्रामीणों में खौफ है। ग्रामीण खेत पर नहीं जा पा रहे। सुरक्षा को लेकर वन विभाग की टीम निगरानी में लगी है। हजारा थाना क्षेत्र के गांव अशोकनगर में शुक्रवार को गन्ने के खेत के पास बाघ ने छुट्टा पशु का शिकार किया था। ग्रामीण जब खेत पर गए तो बाघ के पदचिह्न और मृत पड़े पशु को देखकर खौफ में आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गन्ने के खेत में ही छिपा है। दहशत चलते लोग खेतों की ओर नहीं जा पाए हैं। सूचना संपूर्णानगर वन विभाग को दी गई। इस पर वन विभाग की टीम गन्ने के खेत के पास निगरानी में लगी हुई है। शनिवार को भीकाफी लोग गन्ने के खेत के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बताया कि बाघ यहीं पर मौजूद है, इसे पकड़वाया जाए ताकि लोगों का भय दूर हो सके।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.