बहराइच, अप्रैल 15 -- बहराइच, संवाददाता । एक व्यक्ति छत पर खड़े होकर पेशाब कर रहा था। दम्पत्ति ने इसका विरोध किया। तो हमलावर ने घर पर चढ़ाई कर दम्पत्ति को धुन डाला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। फखरपुर थाने के खालिदपुर गांव में यह घटना हुई है।खालिदपुर गांव में रविवार रात में दम्पत्ति कुसुम व उसके पति प्रमोद पांडेय ने देखा कि पड़ोसी छत पर खड़े होकर अशिष्टता से पेशाब कर रहा है। जिस पर दम्पत्ति ने विरोध किया। कुछ देर बाद विनोद कुमार उर्फ अदालत पांडे व उसके बेटे शुभम ने दम्पत्ति के घर चढ़ाई कर हमला कर मारपीट की । पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.