हरिद्वार, फरवरी 7 -- उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय संरक्षक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा है कि अशासकीय स्कूलों से सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सैकड़ों पद खाली होने के बावजूद स्थायी नॉन-प्लान पद पुनर्जीवित करने का नया शिगूफा छोड़ा गया है, जो सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निर्णय को शीघ्र ही हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। शनिवार को डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर में जिला इकाई की वार्षिक बैठक हुई, जिसका संचालन जिला मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया। जिला संरक्षक डॉ. प्रधान विजय कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों की सक्रिय सहभागिता को जरूरी बताया। जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा ने हर महीने के आखिरी कार्यदिवस पर अपराह्न दो बजे मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रधानाचार्यों की उपस्थिति का आग्रह किया। जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.