अशांति फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम
गाजीपुर, जून 21 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज रजा ने सादात कस्बे में पैदल गश्त किया। कहा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों अधिकारियों ने थाने में स्थानीय ताजियादारों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। ताजियादारों ने जुलूस मार्ग की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। बाजार में कुछ स्थानों पर बिजली के पोल टेढ़े होने और जुलूस मार्ग की सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता जताई गई। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद ईओ सोनल जैन को इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने का निर्देश बीते दो वर्षों के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.