आगरा, जून 14 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा हम शांतिप्रिय लोग हैं लेकिन अशांति फैलाने वाले को शांत करना भी जानते हैं। आगरा के शमसाबाद में एक कार्यक्रम में उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि यदि वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौते को निलंबित किया जा चुका है। उसे दाना-पानी के लिए मोहताज बना दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने महाराणा प्रताप की 15 फुट ऊंची प्रतिमा के अनावारण के बाद एपी इंटर कॉलेज के मैदान में किसान-जवान और महिला स्वाभिमान सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ी है। एक समय ऐसा था जब दुनिया भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लेती थी। लेकिन अब भारत जो कहता है, पूरी दुनिया उसे ध्यान से सुनती ...