अशांति फैलाने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- कुंडा। बाघराय पुलिस ने अलग-अलग गांवों से चार लोगों को गांव में अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रोर गांव निवासी रवीन्द्र नाथ के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। 5 जून को पूछताछ के दौरान शांति व्यवस्था भंग किए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। भिटारा स्थित तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करने, मना करने पर उग्र होकर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने के आरोप में सूर्यबली सरोज उर्फ मुन्ना, आकाश सरोज, पवन सरोज निवासी भिटारा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर चारों आरोपियों के न्यायालय में प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.